बदायूं, मार्च 25 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरतौल में आयोजित सिरतौल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सिरतौल रॉयल्स ने सिरतौल सुपर किंग्स को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 16 रन के स्कोर पर उसके तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम पूरे 10 ओवर भी नहीं खेल सकी और 47 रन पर सिमट गई। 48 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल रॉयल्स की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मनी उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, कपिल गुप्ता, सचिन शर्मा, आशीष पाठक, बिजेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, भुवनेश उपाध्याय आदि लोग मौज...