रॉयल्टी फर्जीवाड़ा: पुलिस के रडार पर कई सफेदपोश और ठेकेदार
बागपत, जून 18 -- बागपत। असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयलटी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गैंग में कई सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं जिसकी जांच की जा रही है। दो दिन पहले एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने बागपत में दबिश डालकर खनन की रॉयल्टी में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज और आईएसटीपी का इस्तेमाल कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें निवाड़ा गांव निवासी नईम, तालिब, फिरोज, मेरठ के जानी क्षेत्र के सिवालखास का रहने वाला आरिफ और लोक निर्माण विभाग का बाबू मनदीप शामिल था। यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा करने वालों की संपत्ति पर पुलिस की नजर टीम ने आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.