सहारनपुर, जनवरी 30 -- बिना रॉयल्टी और विनियमन शुल्क जमा कराए ईंट भट्ठा संचालित करना आखिरकार महंगा पड़ गया। शहर से सटे शकलापुरी क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे पर राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया और मौके पर मौजूद कच्ची ईंटों को नष्ट करा दिया। विभागीय जांच में सामने आया कि संबंधित भट्ठा संचालक द्वारा न तो रॉयल्टी जमा कराई गई थी और न ही विनियमन शुल्क अदा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार ईंट भट्ठा संचालन के लिए मिट्टी की खुदाई की जाती है, जिसे खनन की श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में बिना अनुमति और शुल्क भुगतान के की गई मिट्टी खुदाई पूरी तरह अवैध खनन के दायरे में आती है। खास है कि भट्ठा संचालन के लिए भट्ठे के पायो के हिसाब से रॉयल्टी और शुल्क जमा होता है जो करीब ढाई लाख रुपए बैठता है। पैसा जमा कराए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.