रॉबर्ड वाड्रा को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत; बोले- ED को सरकार चला रही है
नई दिल्ली, मई 16 -- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से शिकोहपुर भूमि सौदा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को जमानत मिल गई है। इसके बाद उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। कोर्ट से राहत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि वे पूरी तरह से निडर हैं क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अदालत परिसर के बाहर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ईडी को सरकार चलाती है। उन्होंने कहा, "मुझे इस देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि ईडी को सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है और ईडी पूरी तरह से सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.