नई दिल्ली, जनवरी 22 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर मामले को ईडी की जवाबी जिरह के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े कथित धनशोधन मामले से संबंधित है। अदालत 21 फरवरी को ईडी की दलीलें सुनेगी। विशेष जज सुशांत चंगोत्रा की अदालत इस समय ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) पर समन से पूर्व चरण में सुनवाई कर रही है। यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर गांव में हुए भूमि सौदे से कथित रूप से जुड़े धनशोधन के आरोपों से संबंधित है। अदालत ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा और अन्य प्रस्तावित आरोपियों की ओर से दलीलें पूरी हो चुकी हैं। बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष दलील दी कि इस मामले में कोई मूल अपराध ही नहीं बनता। जब मूल अपराध नहीं है, तो धनशोधन का अपराध भी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.