रॉन्ग साइड स्कूटी चलाने पर रोका तो दरोगा से भिड़े
लखनऊ, मई 27 -- सरोजनीनगर निवासी टीएसआई उमेश कुमार ने स्कूटी सवार मुजम्मिल, आसिफ और 25 अन्य पर अभद्रता और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। सरोजनीनगर पुलिस ने टीएसआई की तहरीर पर 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उमेश ने बताया कि वह अमौसी रोड पर तीन अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों संग मंगलवार को रॉन्ग साइड में चलने वालों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। तभी उन्हें शहीद पथ की ओर से एक स्कूटी सवार रॉन्ग साइड आती दिखी। आरोप है कि रुकने का इशारा करने पर वह नहीं माना। विरोध पर आरोपी ने अपना नाम मुजम्मिल और पीछे बैठे युवक ने आसिफ बताया। टीएसआई ने बताया कि जब उन्होंने नंबर प्लेट की फोटो खींची तो आरोपी उनका वीडियो बनाने लगा। आरोपियों ने फोन कर 25 और साथियों को बुला लिया। सभी उनसे धक्का-मुक्की करने लगे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। इंस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.