रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन को बचाने में ट्रक पलटा
रामपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरनगर से बिहार जा रहा ट्रक रविवार सुबह करीब चार बजे रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई है। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। मुजफ्फरनगर निवासी अंकित ट्रक चलाता है। वह अपने ट्रक को लेकर बिहार जा रहा था। जैसे ही वह रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में अजीतपुर बाईपास पर पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में उसका ट्रक नियंत्रित हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। हादसे में ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में सवार अंकित चोटिल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.