मधुबनी, अप्रैल 24 -- झंझारपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार की देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया पेट्रोल पंप के समीप गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई और दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब आठ बजे एक ट्रैक्टर चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान झंझारपुर से दरभंगा की ओर जा रही एक चार पहिया गाड़ी की उससे सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होते ही आस-पास मौजूद लोग और पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचना शुरू कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.