लखनऊ, मार्च 28 -- बहराइच, संवाददाता। राजापुर-इटहा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार रॉन्ग साइड से आ रहे टैम्पो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर दस फुट दूर जा गिरा और बाइक छिटककर सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैम्पो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल को शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। घायल की शिनाख्त खैरीघाट थाने के बौंड़ी गांव निवासी अजय कुमार (35) पुत्र दशरथ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम वह बाइक से जगत राम के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह राजापुर-इटहा मार्ग पर मुनीमपुर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे गलत दिशा से आ रहे टै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.