लखनऊ, जुलाई 21 -- गुडंबा क्षेत्र के रिंग रोड पर मंगलवार तड़के रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बाइक सवार भोजपुरी फिल्म अभिनेता और निर्देशक को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। कुशीनगर के तुरपट्टी निवासी रोहित शर्मा (26) परिवार के साथ चिनहट के कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में रहते थे। वह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और निर्देशन करते थे। साथ ही आईटीआई सेकंड ईयर के छात्र भी थे। रोहित के छोटे भाई मंजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम रोहित दोस्त शोभित के साथ मलिहाबाद में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। टेढ़ी पुलिया से मुंशीपुलिया की तरफ जाते समय गुडंबा के रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ...