वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 5 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। वहीं, फार्च्यूनर की तेज टक्कर से उसकी लाश ओवरब्रिज की रेलिंग पर ही लटक गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज का है। जहां बुधवार की रात तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। टक्कर से उसकी लाश ओवरब्रिज की रेलिंग पर ही लटक गई थी। घटना की सूचना पर शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एमबीबीएस छात्...