जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- गोलमुरी बाजार स्थित शराब दुकान के बाहर रविवार रात गोलमुरी थाना के एसआई गौरव सिंह और पोटका विधायक संजीव सरदार के बीच नोकझोंक हो गई। घटना के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति हो गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गोलमुरी थाना के एसआई गौरव सिंह दल-बल के साथ शराब दुकान के पास होने वाली अड्डेबाजी को को रोकने पहुंचे थे। इस दौरान थाना के निजी चालक ने पुलिस वाहन को सड़क पर रॉन्ग साइड में खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और धीरे-धीरे जाम लग गया। इस बीच पोटका विधायक संजीव सरदार वहां से गुजर रहे थे। यह भी पढ़ें- वाहन हटाने को लेकर मारपीट, थाने में हंगामा उन्होंने सड़क पर खड़े पुलिस वाहन को देखकर हटाने का निर्देश दिया। आरोप है कि इस बात पर एसआई गौरव सिंह विधायक से उलझ पड़े, जिससे स्थिति ...