रुद्रपुर, मई 28 -- पंतनगर/ रुद्रपुर हिटी। पुलिस ने रॉन्ग साइड वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पहली बार केवल चालान नहीं मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पंतनगर पुलिस ने दो भारी वाहन चालकों के खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पंतनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हल्द्वानी मोड़ टांडा तिराहे पर पुलिस तैनात थी। उसी समय हल्द्वानी मोड़ की ओर से दिनेशपुर की तरफ एक डंपर सड़क पर विपरीत दिशा में बेहद लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से आता देखा गया। पुलिस ने तत्काल वाहन को रुकवाकर 23 वर्षीय चालक मोहित सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी खेड़ा कुंवरपुर, काठगोदाम के खिलाफ एसआई पंकज सिंह महर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरा मामला वहीं दूसरे मामल...