मैनपुरी, मार्च 20 -- मैनपुरी। व्यवस्था सुधार के लिए यातायात पुलिस ने पूरा जोर लगा रखा है। लेकिन बिगड़ैल बाइक सवार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे। आलम यह है कि बाइक सवार बाइक पर हेलमेट लेकर तो चलते हैं लेकिन उसे सिर पर नहीं लगाते। यही नहीं अब तो शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग का चलन तेजी से बढ़ गया है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले तीन माह से मैनपुरी में यातायात पुलिस काफी एक्टिव है। हर रोज वाहनों की चेकिंग हो रही है। चालान काटे जा रहे हैं और जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। सुधार के लिए पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक ने डेढ़ दर्जन से अधिक सिपाही यातायात पुलिस के हवाले कर दिए हैं। ताकि शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में कोई समस्या न हो। बावजूद इसके नियमों का पालन न करने वाले लोग यातायात व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.