रॉन्ग-साइड ड्राइविंग से पलामू में जा चुकी है इंजीनियर की जान, दो सीओ भी हुए थे गंभीर रूप से घायल
पलामू, जुलाई 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला सह प्रमंडल से होकर गुजरने वाले फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों पर रॉन्ग-साइड ड्राइविंग लगातार गंभीर समस्या बनती जा रही है। टोल बचाने, लंबा यू-टर्न लेने से बचने और कुछ मिनट का समय बचाने की कोशिश में वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर सीधे गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर शहर के आसपास, हाईवे से गांवों, बाजारों, पेट्रोल पंपों, सर्विस रोड, लंबी दूरी पर लेने बदलने के अवसर वाले स्थल पर दिख रहा है। पलामू जिले में फोरलेन एनएच-139 पर अप्रैल-2026 के पहले सप्ताह में एक ही लेन में विपरीत दिशा में गाड़ी ड्राइव करने के दौरान मालवाहक ट्रक से नौडीहा के अंचल पदाधिकारी की गाड़ी की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में नौडीहा व पिपरा के अंचल पदाधिकारी व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गत अप्रैल महीने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.