कानपुर, मई 1 -- कानपुर। ट्रैफिक पुलिस ने बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के दिन भी सागर हाईवे, अलीगढ़ हाईवे और इटावा-लखनऊ हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने 2017 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान किए। इसमें 176 वाहनों के चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग में हुए। इसके अलावा सागर हाईवे पर रूट मार्शलों की तैनाती के बावजूद 135 वाहनों के चालान ओवरस्पीड में किए गए। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर चालान की कार्रवाई पुलिस ने की। इसमें से 12 के चालान प्रेशर हॉर्न और हूटर में किए गए। अन्य में 1732 के चालान काटे गए। शहर के 16 प्वाइंटों पर अभी भी रोक के बावजूद वाहन रॉन्ग साइड चलते हैं। इसकी वजह यह है कि फ्लाईओवर में सही जगह अंडरपास का न होना है। अतिरिक्त चक्कर बचाने के फेर में वाहन सवार शार्टकट और जान जोखिम में डाल निकलते हैं और चालान होता है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.