रॉन्ग साइड ड्राइविंग बनी जानलेवा, समय बचाने के चक्कर में दांव पर लग रही जिंदगी
सिमडेगा, जुलाई 3 -- सिमडेगा, गुमला, प्रतिनिधि। सिमडेगा से होकर गुजरी एनएच 143 पर सड़क हादसों की पड़ताल के दूसरे दिन हिन्दुस्तान टीम ने रोंग साइड ड्राइविंग और शॉर्टकट के कारण पैदा हो रहे खतरे की जमीनी हकीकत को परखा। पड़ताल में सामने आया कि सिर्फ डबल लेन होने के कारण हाईवे में वाहन चालक कुछ मिनट का समय बचाने या लंबा यू टर्न लेने से बचने के लिए गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। वहीं चौक में भी गलत तरीके से मोड़ रहे हैं। यह लापरवाही न केवल उनकी बल्कि सामने से आ रहे लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन चुकी है। पड़ताल के दौरान अघरमा, कोलेबिरा घाटी, जलेबी मोड़, केरिया घाटी तथा अन्य कई स्थानों पर देखा गया कि दोपहिया वाहन, ट्रैक्टर और कई बार छोटे मालवाहक वाहन भी रॉन्ग साइड से आते-जाते नजर आए। वहीं इस सड़क में कोई निर्धारित यू टर्न भी नहीं है। यू टर्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.