बुलंदशहर, जुलाई 7 -- हाईवे पर सफर को सुरक्षित बनाने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र के अभियान के बाद यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने हाईवे पर एक विशेष अभियान चलाकर रॉन्ग साइड(गलत दिशा) में गाड़ी चलाने वाले और शॉर्टकट अपनाने वाले मनचले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार वाहनों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर अभियान चलाया। इस अभियान का असर भी नजर आया। मंगलवार को यातायात पुलिस ने हाईवे पर रॉन्ग साइड पर चलने वाले वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों ...