हापुड़, अप्रैल 28 -- हापुड़ । हाफिजपुर थाना क्षेत्र में रॉग साइड आई एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला के पैर की हड्डी टूट गई। जबकि दो मासूम बच्चियों समेत चार लोग घायल हो दए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र निवासी शमीम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 23 अप्रैल को उसका बहनोई शौकीन अपनी पत्नी जायदा परवीन और दो पुत्री हुमेश व फातिमा के साथ बाइक पर सवार होकर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी से हापुड़ की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल जैसे ही वह हाफिजपुर बिजली घर के सामने पहुंचे, तभी सामने से रॉग साइड से आ रहे एक कार के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.