बलिया, जनवरी 3 -- बलिया। एक युवती ने युवक पर जबरदस्ती मांग भरने के बाद फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर भीमपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती का कहना है कि मेरे द्वारा गलती से रांग नम्बर डायल हो गया। उस दिन गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के केरवना निवासी श्रवण कुमार पासवान से बातचीत हुई। कुछ दिनों बाद उसने मुझे मऊ के रतनपुरा बुलाया और जबरदस्ती मेरी मांग भरकर मेरे साथ फोटो खींच लिया। इसके कुछ दिनों बाद वह मेरे घर आया तथा गाली-गलौज देते हुए धमकी भी दिया। इसके बाद वह एआई से फोटो एडिट कर अपने फेसबुक आईडी से वायरल कर रहा है। उसके द्वारा अलग-अलग नम्बर से फोन करके धमकी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.