सासाराम, मार्च 23 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार दिवस पर मल्टी पर्पस हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वाराणसी से आए कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। श्रीजा विश्वास ने मनमोहक कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं रॉनित चटर्जी ने प्रभावशाली सितार वादन और दूसूजा चंद्रा ने तबला वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के साथ उनके गुरु पंडित माता प्रसाद मिश्र भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...