रॉड से हमला में व्यवसायी जख्मी
गया, अप्रैल 5 -- आंती थाना क्षेत्र के करमाईन मोड के समीप कुछ युवकों ने शनिवार की रात लकड़ी व्यवसायी पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे खटनही गांव का रहने वाला व्यवसायी अभिमन्यु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। बताया जाता है कि क्षेत्र से वह बाइक से घर लौट रहा था,तभी तीन युवकों ने उसपर हमला कर दिया।जिससे वह घायल हो गया। आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर घटनास्थल की मुआयना की गई है। पीड़ित के आवेदन पर शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.