हापुड़, अक्टूबर 16 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में घर में घुसकर कुछ लोगों ने पहले तो गाली-गलौच की। विरोध करने पर रॉड से महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला को गंभीर चोट पहुंची हैं। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव छपकौली की सीमा ने बताया कि 14 अक्टूबर को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी बीच गांव का विशाल और जोनी उसके घर में जबरन घुस आए। दोनों ने पीड़िता के पुत्र सोनू को गालियां देने शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनके साथ भी अभद्रता करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। राॅड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस कारण वह लहूलुहान हो गई। विवाद होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.