महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली नगर के बृहस्पतिवार बाजार वाले गली में पुरानी रंजिश के कारण सोमवार को अपने फुफेरे भाई के ऊपर लोहे की रॉड से हमला करने वाले आरोपित को घुघली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। मारपीट की इस घटना का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपित बाइक से आ रहे पीड़ित को रोक अचानक हमला कर दिया था। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ था। घायल को इलाज के लिए केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुघली थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिंह ने बताया कि घायल युवक के परिजनों के तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। मंगलवार को मुखबिर के सूचना पर आरोपित सदानंद वर्मा (23) पुत्र अशोक वर्मा निवासी महंथ बाजार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे नगर के बैकुंठी मंदिर के समीप सड़क के किनारे बांस के झुरमुट से दबिश दे...