रॉड से सिर पर हमला, फिर स्कॉर्पियो से कुचल दिया; EO मर्डर केस में ड्राइवर ने की थी दरिंदगी
सासाराम, अगस्त 7 -- बिहार के डेहरी-डालमियानगर ईओ हत्याकांड में अब नया खुलासा हुआ है। मामले में आरोपित चालक ने ईओ पर न सिर्फ रॉड से हमला किया, बल्कि जमीन पर गिरे ईओ विमल कुमार पर स्कॉर्पियो भी चढ़ा दी। एसआईटी द्वारा अब तक किए गए अनुसंधान के आधार पर प्रगति प्रतिवेदन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चालक मिथिलेश कुमार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिथिलेश ने स्वीकार किया कि छुट्टी नहीं मिलने तथा ईओ का उसके प्रति व्यवहार को लेकर वह लंबे समय से तनाव में था। डेहरी से पटना जाने के दौरान पेशाब करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद वह अत्यधिक गुस्से में आ गया। स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, बारुण-दाउदनगर नहर रोड पर उसने गाड़ी रोककर डिक्की से टायर खोलने वाला लीवर पाइप (रॉड) निकाला और कार्यपालक पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.