लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता।नाका के रस्सी बटान मोहल्ले में युवकों ने लोहे की रॉड और डंडे से कुत्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुत्तों को गंभीर चोटें आई हैं। यही नहीं कुत्तों के घायल होने की सूचना पर पहुंची एनजीओ की रेस्क्यू टीम को स्थानीय लोगों ने आरोपियों के साथ मारने के घेर लिया, जानमाल की धमकी दी। इस मामले में नाका कोतवाली में एनजीओ संचालिका की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है।एनिमल वेलफेयर की संचालिका डॉ. विशाखा शुक्ला के मुताबिक उन्हें 15 मार्च की सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग रस्सी बटान मोहल्ले कुत्तों को लोहे की रॉड और डंडों से पीट रहे हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घायल कुत्तों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा। डॉ. शुक्ला का आरोप है कि जब उनकी टीम पहुंची तो भी मौके पर आफान और साद नाम के युवक समेत ...