भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अभी मायागंज अस्पताल के हड्डी रोग के डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने व न देने पर ऑपरेशन न करने का मामला ठंडा ही पड़ा था कि एक बार फिर हड्डी रोग विभाग शुक्रवार को सुर्खियों में आ गया। इस बार एक ऐसा दलाल पकड़ा गया है, जिस पर पूर्व में हड्डी रोग के मरीजों को अपने निजी सर्जिकल दुकान से सर्जिकल आइटम की आपूर्ति का आरोप लग चुका है। आरोप है कि शुक्रवार को पकड़े गये दलाल ने मरीज के पैर में रॉड देने के लिए डेढ़ हजार रुपये मांगा और न देने पर उसने मरीज के भाई को धक्का देकर वार्ड से बाहर कर दिया और मरीज को स्ट्रेचर पर ही छोड़कर चला गया। यह भी पढ़ें- मायागंज अस्पताल का डायलिसिस सेंटर रहा बंद, एक दर्जन मरीज लौट गयेमरीज का पैर कटा था ट्रेन एक्सीडेंट में, दलाल को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा मरीज क...