गंगापार, अप्रैल 25 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं और उसका हाथ भी टूट गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लालगोपालगंज निवासी मशीद्दीन उर्फ मुन्ना 24 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे बाजार सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। हमलावरों में नोमान, मो. जावेद तथा मो. फैज समेत करीब पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर रॉड व धारदार हथियार से बेरहमी से पिटाई की। हमले में पीड़ित के सिर, हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द...