हमीरपुर, फरवरी 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। जर्मन नस्ल के रॉट विलर डॉग ने साथियों संग खेल रहे बालक के ऊपर हमला कर दिया। इस खूंखार कुत्ते ने अपने जबड़े से मासूम के हाथ फाड़ दिया, उसकी छाती में भी दांत गढ़ा दिए। लहूलुहान हालत में मासूम का पिता उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां डॉग के मालिक के विरुद्ध तहरीर दी है। इस घटना से इलाके में इस रॉट विलर डॉग की दहशत है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। घटना रविवार की रात 9.30 बजे भरुआ सुमेरपुर कस्बे में विंध्यवासिनी रोड के पास घटित हुई। मोहल्ला निवासी राजेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र अंश अपने साथियों के साथ खेल रहा था, तभी उसके ऊपर पड़ोसी के पालतू जर्मन नस्ल के रॉट विलर डॉग ने हमला कर दिया। कुत्ते ने अंश को बुरी तरह से झंझोड़कर रख दिया। उसके दाहिने हाथ को अपने नुकीले दांतों से फाड़ दिया। छाती में भी दांत गढ़ा दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.