रॉग साइड आए ई-रिक्शा से टकराई यूपी-112, ई-रिक्शा चालक की मौत
रामपुर, सितम्बर 16 -- रामपुर। दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रामपुर हॉस्पिटल के सामने मंगलवार की देर रात रॉग साइड आए एक ई-रिक्शा से यूपी-112 की गाड़ी टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक नाजिम (40) की मौत हो गई, जबकि यूपी-112 में सवार दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। रामपुर यूपी-112 की गाड़ी सिविल लाइंस की ओर से पहाड़ी गेट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पहाड़ी गेट की ओर से गलत दिशा में आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नाजिम उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ई-रिक्शा में फंसे नाजिम को बाहर निकालने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल को निकालने के लिए सरकारी एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस आने के बाद नाजिम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.