नई दिल्ली, जून 23 -- सिविल कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 33.42 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 15 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, पिछले एक महीने में पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में 27 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के एक संयुक्त उपक्रम (JV) को पिछले दिनों ही महाराष्ट्र में 126 करोड़ रुपये का इरिगेशन प्रोजेक्ट मिला है। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का पटेल इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास कंपनी के 1 करोड़ से ज्यादा शेयरदिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया (Vijay Kedia) का पटेल इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव है। केडिया के पास इस सिविल कं...