नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के शेयर सोमवार को BSE में 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 175.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 180 रुपये के स्तर को भी छुआ। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प पर बड़ा दांव है। विजय केडिया ने इस हेलीकॉप्टर कंपनी के 6 लाख से ज्यादा शेयर खरीद रखे हैं। विजय केडिया के पास हेलीकॉप्टर कंपनी के 679,218 शेयरशेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प लिमिटेड पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के 4,19,436 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 3 पर्सेंट है। वहीं, वि...