नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 343.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के करीब जा पहुंचे हैं। 5 दिन में वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर 74 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 197 रुपये से बढ़कर 343 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और कंपनी के शेयर 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 312.60 रुपये पर बंद हुए थे। इस तूफानी तेजी पर BSE ने कंपनी से सफाई भी मांगी है। 30 मार्च के बाद से अब तक 137% उछल गए शेयरवारी टेक्नोलॉजीज (Waaree Technologies) के शेयरों में पिछले कुछ दिन में गजब की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 30 मार्च ...