नई दिल्ली, जून 8 -- ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी NRB Bearings के शेयरों ने एक बार फिर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोमवार 8 जून को कंपनी का शेयर करीब 14% की जोरदार छलांग लगाकर 52-हफ्तों के नए उच्च स्तर Rs.441 पर पहुंच गया। खास बात यह है कि मार्च 2026 में Rs.213.10 के अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर से यह शेयर महज तीन महीने के भीतर लगभग 98% उछल चुका है, यानी जिन निवेशकों ने मार्च के आसपास इस शेयर में निवेश किया था, उनका पैसा लगभग दोगुना हो गया है। यह भी पढ़ें- संभलने की कोशिश में शेयर बाजार, सेंसेक्स ने की 500 से अधिक अंकों की रिकवरी हालांकि, बाजार में उस दिन कमजोरी देखने को मिली और सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, लेकिन NRB Bearings के शेयर में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह बना रहा। शुरुआती कारोबार में...