नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- डिफेंस सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी का शेयर मंगलवार को रॉकेट बन गया। यह कंपनी रेमंड (Raymond) है। बता दें कि मंगलवार, 8 सितंबर को रेमंड के शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान 12.45 पर्सेंट तक की तेजी आई। यह बढ़कर 869.05 रुपये के नए 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। बता दें कि यह तेजी कंपनी की बोर्ड मीटिंग के नतीजों से पहले देखी गई। शेयर ने 772.30 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि क्लोजिंग 772.80 रुपये पर हुई थी। खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 9.98 पर्सेंट की तेजी के साथ 849.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।क्या है शेयरों में तेजी की वजह? कंपनी के शेयर में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह कंपनी की फंड जुटाने की योजना मानी जा रही है। कंपनी ने 3 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसका बोर्ड 8 सितंबर को बैठक कर इक्विटी शेयर, कन्व...