नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- मिनीरत्न कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 2364.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। वित्त वर्ष 2026 के लिए मजबूत प्रोविजनल बिजनेस अपडेट के बाद एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर पिछले 6 साल में 1600 पर्सेंट से अधिक उछाल गए हैं। अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यूमिनीरत्न कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का रेवेन्यू 6400 करोड़ रुपये रहा है। इससे, पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 26 पर्सेंट बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का र...