रॉकेट प्रक्षेपण के साथ छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर, गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय रॉकेट्री साइंस कार्यशाला का भव्य समापन बुधवार को छात्रों द्वारा निर्मित रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रेव. फादर साबू ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। प्राचार्य रेव. फादर साबू ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर रॉकेट्री टीम के प्रमुख रघुवीर एवं उनकी टीम को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान एवं रॉकेट प्रक्षेपण के साथ हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.