रॉकेट उड़ गया टाटा का यह शेयर, 1537 करोड़ रुपये का मिला है बड़ा ऑर्डर
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 12 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 576.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स को यह ऑर्डर ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से मिला है। 1537 करोड़ रुपये का है यह ऑर्डरतेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के 4G मोबाइल नेटवर्क की खातिर इक्विपमेंट सप्लाई करने के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है। तेजस नेटवर्क्स को मिला यह ऑर्डर 1537 करोड़ रुपये का है। यह इकलौता ऑर्डर तेजस नेटवर्क्स की पूरी मौजूदा ऑर्डर बुक से बड़ा है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.