रॉकफोर्ड इलेवन ने केजीएफ इलेवन को 8 विकेट से हराया
मेरठ, मई 30 -- किला रोड स्थित भवानपुर के गेम सिटी एरीना क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित गट्स एंड ग्लोरी कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट फेडरेशन कप एडिशन-13 में रॉकफोर्ड इलेवन ने केजीएफ इलेवन को 8 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केजीएफ इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। दीपेश मावी ने 69 और विवेक शर्मा ने 44 रन बनाए। रॉकफोर्ड इलेवन की ओर से विन्नी और आदित्य शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉकफोर्ड इलेवन ने 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। राहुल शर्मा ने 53 और विनी चौधरी ने 39 रन की तेज पारी खेली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विन्नी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.