नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फूड चैलेंज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग मजेदार समझकर ट्राय करने लगते हैं। इन्हीं में से एक है 'रॉक, पेपर, सिजर फूड चैलेंज', जो देखने में काफी एंटरटेनिंग लगता है। लेकिन इसके पीछे छिपे जोखिमों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस चैलेंज में तेजी से खाना खाने और तुरंत दौड़ने जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं, जो शरीर पर अचानक दबाव डालती हैं। कई लोग इसे बिना सोचे-समझे अपनाते हैं, खासकर बच्चे और युवा, जिन्हें इसके नुकसान का अंदाजा नहीं होता। ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि यह सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सही जानकारी और जागरूकता ही आपको ऐसे ट्रेंड्स से सुरक्षित रख सकती है।क्या है रॉक, पेपर, सिजर फूड चैलेंज? यह एक वायरल गेम है जिसमें दो लोग 'रॉक...