नई दिल्ली, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की युवती ने रॉंग नंबर को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार कॉल कर बदनाम करने और शादी तुड़वाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। युवती का एसपी के सामने दर्द छलका है। युवती ने कहा कि साहब! कोई है जो मेरी शादी नहीं होने देना चाहता है। युवती की गुहार पर एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवती पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची थी। पीड़िता युवती ने बताया कि वह एक विभाग में कर्मचारी हैं। युवती ने बताया कि उसका विवाह एक जगह तय हुआ है। इससे पहले भी उनका एक रिश्ता तय हुआ था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर झूठी अफवाहें फैलाकर तुड़वा दिया गया था। पीड़िता के अनुसार, इस बार भी एक मोबाइल नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.