जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर। एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी के पास मंगवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिलाईपहाड़ी निवासी प्रमोद कुंडू (31) के रूप में की गई है। प्रमोद गार्ड का काम करता था और फिलहाल पूर्णिमा नेत्रालय में काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार प्रमोद काम से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान भिलाईपहाड़ी के पास गलत दिशा से रैश ड्राइविंग करते आ रहे दो बाइक सवार ने प्रमोद को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रमोद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...