आदित्यपुर, मार्च 2 -- चांडिल, संवाददाता। रैश ड्राइविंग और स्टंट ड्राइविंग करने वालों की खैर नहीं। होली के दौरान पुलिस इनपर कड़ी नजर रखेगी और कार्रवाई करेगी। चांडिल थाना में होली को लेकर थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने का निर्णय लिया। समिति के सदस्यों ने चांडिल में बढ़ती रैश ड्राइविंग पर रोक लगाने की मांग की। रैश ड्राइविंग के कारण दूसरे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। समिति के सदस्यों ने होली के पहले बस स्टैंड के पास नाली की सफाई कराने की भी मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि होली में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत सहायक अभियंता को कहा गया है। साथ ही विधि-व्यवस्था को लेकर होली में नियमित रूप से पुलिस की गश्त रहेगी। अनुमंडल अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.