प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन योगाभ्यास और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। डिजिटल साक्षरता विषय पर छात्रों ने विचार रखे। प्रो. मालती और प्रो. अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती का सर्वेक्षण कर जनजागरूकता का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...