रैली से महिला सशक्तिकरण-सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बीबीनगर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को हुआ। स्वयंसेवकों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर जागरूकता गतिविधियां संचालित कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता विषयों पर बीबी नगर ब्लॉक क्षेत्र में रैली निकाली गई। शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गर्व सोनी ने 'अखंड है प्रचंड' गीत प्रस्तुत कर देशभक्ति का जोश भर दिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. ज़ीनत ज़ैदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। प्रो. डॉ. हरेंद्र कुमार ने आभार जताया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली गर्ग ने किया। कार्यक्रम में डॉ. जीत सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. भारती व डॉ. नाजमीन आदि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.