बिजनौर, जून 4 -- रैबिजनौर में आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा में जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सांसद नगीना चन्द्रशेखर आजाद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि सांसद चन्द्रशेखर पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद धामपुर से अपने समर्थकों के साथ बिजनौर के लिए निकल आए थे। धामपुर। गुरूवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद धामपुर स्थित आवास से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बिजनौर के लिए रवाना होने जा रहे थे। इस दौरान एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके जैतरा स्थित आवास पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने आवास पर सांसद चंद्रशेखर आजाद को कार्यकर्ताओं के साथ आवास में नजर बंद कर लिया। यह भी पढ़ें- पूरे देश में आदर्श बनेगा नगीना मॉडल : चंद्रशेखर इस दौरान बिजनौर रवाना होने को लेकर सांसद...