गोपालगंज, फरवरी 26 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर गोपालपुर थाने के सेमरा स्थित विद्यालय से गुरुवार को नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर प्रभात रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने किया। इस दौरान पुलिस टीम एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सेमरा बाजार होते हुए आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों का भ्रमण करती हुई पुनः विद्यालय पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.