गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत चल रहे द्विसाप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला में योग जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और कुलपति प्रो. पूनम टंडन डीडीयू ने मुख्य द्वार से रवाना किया। कुलपति ने कहा कि योग एक सामाजिक क्रांति बन चुका है। केवल भारत में नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लोगों ने योग को मान्यता दी है। रैली के संयोजक प्रो. अमोद कुमार राय और प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए एक अभूतपूर्व अनुभव था। रैली आयोजित करने में एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स रेंजर्स के संयोजकों की अहम भूमिका रही। यह भी पढ़ें- योग को प्रेरित करने के उद्देश्य से डीडीयू गेट से निकाली गई रैली इस मौके पर प्रो. अजय कुमार चौ...