गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। काकरौला में रविवार को आयोजित विकसित बादशाहपुर महारैली में उद्योग मंत्री व क्षेत्र विधायक राव नरबीर सिंह ने मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अगला चुनाव गुरुग्राम से लड़ने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि अहीरवाल के लोगों की एक इच्छा है। जब से मैं पैदा हुआ और दस साल का हुआ था, तब से लोग यह कह रहे हैं कि अहीरवाल का मुख्यमंत्री होना चाहिए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हमने तो बहुत कोशिश की। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप चार चुनाव लड़े हो, चारों अलग अलग जगह से लड़े हो। मुख्यमंत्री जी आपका जन्म यमुनानगर में हुआ, आप वहीं से चुनाव नहीं लड़े। फिर लड़े कुरुक्षेत्र से लड़े। फिर करनाल और अब लाडवा से। वो कहने लगे हमारा मुख्यमंत्री। भाई, एक बार अहीरवाल से लड़ लें। एक चुनाव गुरुग्राम ...