फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-14 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में जागरुकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साप्ताहिक नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के चौथे दिन यानि शुक्रवार हुआ, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। रेडक्रॉस सोसाइटी की उपधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने नशा विरोधी जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने उपस्थित मरीजों, युवाओं एवं आमजन से कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं पारिवारिक सुख-शांति को प्रभावित करती है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत के लिये सीडीओ ने दिलाई शपथ उन्होंने सभी से नशे से दू...